गला रेतकर सिपाही की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गला रेतकर सिपाही की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सिपाही की गर्दन रेतकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार मूलरूप से फिरोजाबाद के दयापुर पोस्ट पहाड़न निवासी 30 वर्षीय सिपाही देशदीपक कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2019 से तैनात है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को सुबह सिपाही के परिजनों ने कोतवाली में सूचना दी कि उनका मोबाइल फोन बुधवार रात से स्विच ऑफ है। परिजनों ने जब मकान मालिक रमेश चन्द से संपर्क किया तो उसने भी बाहर से ताला पड़े होने व घर के अंदर पंखे चलने की आवाज आने की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने अनहोनी की आशंका से कमरा खुलवा कर देखा तो चारपाई पर लहूलुहान हालत में सिपाही का शव पड़ा था। उसके गले पर धारदार हथियार से जख्म के निशान मिले। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम के सदस्य घटना की पड़ताल कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम की जांच पड़ताल पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मकान मालिक रमेश चन्द निवासी ब्रह्म नगर बिल्हौर से कांस्टेबल देशदीपक के कमरे की बन्द होने की सूचना प्राप्त हुई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची तो कांस्टेबल देश दीपक की गर्दन पर धारदार हथियार से कटे होने के निशान मिले। फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाया गया है। उच्च अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *