गलती से भी साइलेंसर तेज आवाज कर न चलाए बुलेट, वीडियो में देखें कैसे रोड़ पर तड़पता रहा युवक

 साइलेंसर से तेज आवाज कर बुलेट या बाइकल चलाना आज की युवा का एक नया फैशन और स्टाइल बन गया है। आम तौर पर गली-मौहल्ले में युवा तेजी से मोटरसाइकिल चला कर निकालते है जिससे कई बार उन्हें आवारा कुत्तों का भी शिकार होना पड़ता है लेकिन इस बार एक युवा को तेज बुलेट चलाना उस समय महंगा पड़ा गया जब पास से गुजर रही  भैंस ने उसे जोरदार टक्कर मारी और वग बुरी तरह जख्मी हो गया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवा बुलेट की तेज आवाज से गली से गुजरता है और सामने से आ रही एक भैंस आवाज से इस तर विचलित हो जाती है कि वह अपने सिंग से लड़के को जोरदार टक्कर मार निचे गिरा देती है वहीं लड़का बुलेट से जंप होतक काफी दूर सड़क पर गिर जाता है और काफीदेर तक वह रोड़ पर तड़पता है।

मामला शाहजहांपुर का बताया जा रहा है। पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी का यह फुटेज शाहजहांपुर के सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बुलेट से गिरा युवक फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *