गर्लफ्रेंड ने अचानक फोन पर बात करना बंद किया, तनाव में आकर बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी

गर्लफ्रेंड ने अचानक फोन पर बात करना बंद किया, तनाव में आकर बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी

बिहार की राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर में सुनील लॉज में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को खबर मिलते ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और जांच शुरू कर दी गई है। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिससे यह पता चला है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में आकर अपनी जान दी है।सुसाइड लेटर में एक लड़की का जिक्र किया हुआ है। जिससे ये पता चलता है कि दोनों बात करते थे लेकिन कुछ दिनों बाद अचानक लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इस वजह से उसने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया।

मृतक युवक का नाम राजन कुमार था और उसकी उम्र 24 साल की थी। उसकी प्रेमिका ने उससे अचानक बात करना बंद कर दिया जिसके कारण वह काफी तनाव में रहने लगा। युवक पटना में एंटरेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था। लड़के के परिवार वालों के मुताबिक, बेटे ने अपना एग्जाम भी पास कर लिया था और कुछ दिनों में उसका इंटरव्यू था। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *