गरीबों के मसीहा मनीष चौधरी  पहुंचे भोपा, फूड सप्लीमेंट की दुकान का किया उद्घाटन

 

मुजफ्फरनगर(काशिफ जमाल)। अपनी रहमदिली व समाजसेवा के कार्यो से गरीबों के मसीहा बनते जा रहे प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी आज कस्बा भोपा पहुंचे, जहां पर उनके प्रशंसकों व कश्यप समाज के लोगो ने उनका फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे भी लगाये। भोपा में बाडी बिल्डर आशीष कश्यप की फूड सप्लीमेंट की दुकान का फीता काटकर शुभारंभ करने के साथ ही अपना आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि हिंदू महासंघ व समाजसेवी टीम लगातार समाजसेवा के कार्य कर रही है और समाज के गरीब तबके की हरसंभव मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक अगस्त, सोमवार को प्रातः 10 बजे अहिल्याबाई चौक, अस्पताल तिराहा पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा, जिस पर भोपा की टीम ने अनुरोध किया है कि भोपा में भी सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन भविष्य में होना चाहिए, भोपा के लोगों की मांग पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि आगामी महीने में भोपा में गंगनहर पर भी सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में पधारने पर बाडी बिल्डर आशीष कश्यप ने मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी का आभार जताया।

इस दौरान प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, केपी चौधरी, नवीन कश्यप, अनिरुद्ध तोमर,सागर, मोहम्मद साउद, इमरान, धीरज, सतबीर कश्यप, लक्ष्य कश्यप, निशांत कश्यप, अमन कश्यप, सुमित आदि के साथ ही भोपा कस्बे व देहात क्षेत्र के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *