
मुज़फ्फरनगर (मो० सुहैल) खालापार क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा सुबह सवेरा जबरदस्त बिजली चेकिंग अभियान जारी रहा। एसडीओ महावीर चौक एव शामली अड्डा जई द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान। क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम के पहुंचते ही बिजली चोरों करने वालो में हड़कंप मच गया टीम की आने की जानकारी मिलते ही गहरी नींद में सोए लोग तुरत फुरत उठकर बिजली के तारों में डाली गए कटिया को उतारने में लग गए। छापे मार कार्रवाई में दर्जनों लोगों के यहां खंबे से आ रहे केबिल में कट लगे मिले जिनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। क्षेत्र में काफी बिजली चोरी पकड़ी गई। एसडीओ महावीर चौक ने खालापार क्षेत्र में मछुआरों वाली मस्जिद के इमाम और क्षेत्रवासियों से अपील भी की सभी मस्जिद से लोगों को बताएं कि कोई भी बिजली चोरी ना करें और साथ ही डोर टू डोर अभियान भी चलाएं। कहां की ज्यादा लोड होने की वजह से हमें बार-बार चेकिंग करने के लिए आना पड़ता है आप लोग खुद ही जागरूक अभियान चलाएं और बिजली चोरी को रोके और रोकने में हमारा सहयोग करें ।
