खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख; दालें महंगी

खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख; दालें महंगी

नयी दिल्ली।  विदेशी बाजारों की तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त पड़ने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा वहीं अधिकांश दालें महंगी हो गईं।
तेल तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 120 रिंगिट उबलकर 3670 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह अक्टूबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी सप्ताहांत पर 2.11 सेंट की तेजी लेकर 66.05 सेंट प्रति पाउंड हो गया।
बीते सप्ताह सरसों तेल 147 रुपये और मूंगफली तेल 513 रुपये प्रति क्विंटल उबल गया जबकि पाम ऑयल 733 रुपये, सूरजमुखी तेल 220 रुपये और सोया रिफाइंड 219 रुपये प्रति क्विंटल उतर गया। वहीं, वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वह पिछले स्तर पर स्थिर रहा।
सप्ताहांत पर सरसों तेल 16996 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 19926 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 19780 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 15018 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 12454 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 15237 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *