खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ऑटो, कई लोगों की हालत गंभीर

खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ऑटो, कई लोगों की हालत गंभीर

सतना. मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां श्रद्धालुओं से भरा रिक्शा ऑटो खाई में गिरा, जिसमें सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार 6 श्रद्धालुओं में से 4 की हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आपको बता दें कि, जिले के अमरपाटन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले खरमसेड़ा गांव के मोड़ से गुजरते समय अचानक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि, ऑटो के अनियंत्रित होने की वजह तेज गति थी, वहीं अचानक मोड़ आने के चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया और ये पलटकर खाई में जा गिरा। हादसे में घायल हुए लोगों को अमरपाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इनमें से 4 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *