खबर का असर जंग लगे पिलरों को तोड़ने का कार्य शुरू

खबर का असर जंग लगे पिलरों को तोड़ने का कार्य शुरू

ऊन। नगर पंचायत ऊन द्वारा टंकी परिसर में बनाए जा रहे सामुदायिक केंद्र/ बरात घर के निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती जा रही है जिसकी लगातार शिकायत कस्बा वासी एवं सभासद द्वारा की गई है मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद ठेकेदार द्वारा पिलर तोड़ने का काम शुरू किया गया वहीं दूसरी ओर सभासद एवं कस्बा वासियों ने निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत द्वारा टंकी परिसर में सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जा रहा है निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं की जा रही है जिसकी शिकायत कई बार सभासद एवं कस्बा वासी कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बता दें कि पूर्व में नगर पंचायत द्वारा यहां कार्यालय बनाने हेतु नीव व पिलर लगाए गए थे लेकिन वह कार्य अधूरा ही छोड़ दिया गया करीब 15 वर्ष बाद अब उसी नीव व पीलरो पर निर्माण शुरू कर दिया गया जबकि पिलर में लगे सरिया जंग लगने के कारण जर्जर हालत में है। सभासद विनीत चौधरी रामफल सुरेश पाल उदय पाल आदि ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिला अधिकारी जसजीत कौर को निर्माण कार्य बंद कराकर बरती जा रही है अनियमितताओं की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी और मीडिया में लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद ठेकेदार द्वारा मात्र एक पिलर को तोड़कर वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेज दी गई इस संबंध में अधिशासी अधिकारी एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि ट्रेन लेट होने के कारण मैं ड्यूटी पर नहीं पहुंच सका ड्यूटी पर आते ही जांच की जाएगी। नगर पंचायत द्वारा रविदास पुरी मोहल्ले में सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया गया था लेकिन 10 माह से निर्माण कार्य बंद पड़ा है जिससे मोहल्ले वासी को बच्चों की शादी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है मास्टर किशन लाल, उमेश, रामकिशोर, भोपाल, बचन सिंह, आदि लोगों ने शिकायत की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *