

जानसठ। कोतवाली क्षेत्र में चल रहे स्कूली वाहनों में से करीब बीस बिना फिटनस के चल रहे है। आरटीओ द्वारा भेजी गई सूची के बाद पुलिस ने सभी वाहनों को कोतवाली में जमा करने का फरमान सुना दिया है जिससे स्कूल संचालकों में हडकंप मचा हुआ है।
जानसठ क्षेत्र मे संचालित स्कूलों में चलने वाले वाहनों में से करीब बीस वाहन बिना फिटनेस के संचालित हो रहे है। जिसके कारण बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में पडी हुई है। आरटीओ कार्यालय द्वारा भेजी गई लिस्ट में बीस वाहनों को चिन्हित करते हुए कोतवाली को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। पुलिस ने सभी वाहन संचालकों को नोटिस भेजकर सभी वाहनों को कोतवाली भेजने के आदेश दिए है। इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि सभी वाहनों को काेतवाली में खडा किया जाएगा। सभी स्कूल संचालकों को तीन दिन का समय दिया जाएगा जो अपने वाहनों की फिटनेस कराना चाहता है वह कोतवाली से वाहनों को ले जाकर फिटनेस करा सकता है। तीन दिनों के बाद यदि फिटनेस नहीं कराई तो उनके वाहनों को सीज किया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हडकंप मचा हुआ है।

