मेरठ। रैपिड रेल के काम के दौरान दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भूड़बराल में शनिवार की दोपहर बड़ा हादसा होने से टल गया। क्रेन का हुक टूटने से रैपिड रेल का सेगमेंट (पुल का ढांचा) 14 फीट ऊंचाई से जमीन पर गिर गया। क्रेन मकान की छत पर गिरी, जिस कारण एक महिला समेत तीन बच्चे घायल हो गए। सेगमेंट गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई।
