क्रिकेटर अमित वशिष्ठ की स्मृति में किया पौधारोपण

क्रिकेटर अमित वशिष्ठ की स्मृति में किया पौधारोपण

गुडग़ांव। प्रदेश के प्रसिद्ध रणजी खिलाड़ी रहे स्व. अमित वशिष्ठ की तीसरी बरसी पर वीरवार को अमित वशिष्ठ फाउण्डेशन के तत्वावधान में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। संस्था के प्रधान जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन सैक्टर 52 में किया गया। बड़ संख्या में फलदार, छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने बताया कि अमित वशिष्ठ का जन्म 30 दिसम्बर 1991 में हुआ था। उन्होंने हरियाणा की ओर से रणजी ट्राफी में 2008 से 2010 तक अंडर 19 में एक ऑलराउण्डर के रुप में क्रिकेट खेला था। अंडर 23 में उन्होंने 2014 से 2016 तक रणजी ट्राफी में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। वर्ष 2019 की 29 अप्रैल को पटियाला में एक सडक़ दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। इस क्रिकेटर की स्मृति में हर वर्ष संस्था इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। उन्होंने बताया कि संस्था विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी करती है। इस अवसर पर संजय शर्मा, मंदीप तालू, जयवीर लंगायन, लवली शर्मा, करण, बच्चाराम, फातेराम आदि भी मौजूद रहे और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन भी किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *