कौशांबी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने गंगा में लगाई छलांग, Facebook Live और सुसाइड नोट की जांच

कौशांबी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने गंगा में लगाई छलांग, Facebook Live और सुसाइड नोट की जांच

कौशांबी। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेढ़ी गांव के पास की बताई जा रही है।

भरवारी निवासी अंकित कुशवाहा का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने फेसबुक लाइव किया और कथित तौर पर सुसाइड नोट दिखाते हुए ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसके बाद उसने गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवक के नदी में कूदते ही मौके पर मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाल लिया।

सूचना पर पहुंची संदीपन घाट पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सीओ शिवांक सिंह ने बताया, पुलिस युवक के फेसबुक लाइव और सुसाइड नोट की भी जांच कर रही है। साथ ही युवक और उसके परिजनों से पूछताछ कर विवाद की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *