कौशांबी : गंगा में दो भाई डूबे, एक की माैत

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गंगा घाट पर बुधवार को स्नान करते समय दो व्यक्ति नदी में डूब गए, जिसमें एक की मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार गोताखोरोें के प्रयास से दूसरे व्यक्ति को बचा लिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले के गुलामीपुर गांव के निवासी सुमित प्रजापति (10 वर्ष) अपने भाई अनिल प्रजापति (21 वर्ष) तथा गांव के ही अपने साथियों के साथ गंगा स्नान करने शहजादपुर गंगा घाट गए हुए थे।
स्नान करते समय वे दोनों गहरे पानी में चले जाने से सुमित गंगा नदी में डूब गया। इस बीच अनिल को डूबते हुए देखकर वहां मौजूद गोताखोर तुरंत सक्रिय हो गए और उन्होंने अनिल को डूबने से बचा लिया। बाद में गोताखोरों ने सुमित को भी बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *