कोविड टीकाकरण में 193.96 करोड़ टीके लगे

कोविड टीकाकरण में 193.96 करोड़ टीके लगे

नयी दिल्ली। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 193.96 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 193 करोड़ 96 लाख 47 हजार 71 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 3962 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 22 हजार 416 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.05 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 2697 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 26 लाख 28 हजार 454 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.73 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 45 हजार 814 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 85 करोड़ 22 लाख नौ हजार 788 कोविड परीक्षण किए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *