कोयले की कमी,झेलना होगा व्यापक बिजली संकट

कोयले की कमी,झेलना होगा व्यापक बिजली संकट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली उत्पादन में एक बार फिर कोयले की किल्लत सामने आने लगी है। इसकी वजह से पावर प्लांट अपनी पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं। इससे पहले अक्टूबर 2021 के शुरूआती सप्ताह में कोयले की किल्लत हुई थी। उस दौरान एनर्जी एक्सचेंज से बिजली खरीदनी पड़ी थी। अब एक बार फिर दो पावर प्लांट बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं।

मौजूदा समय कोयला की कमी से बुन्देलखंड के पारीछा और हरदुआगंज में कोयले की कमी शुरू हो गई है। इसके साथ ही ललित पुर पावर प्लांट में बिजली उत्पादन गिर गया है। यहां मौजूदा समय कोयला का स्टॉक 15 फीसदी से भी कम है। जिससे एक दिन की बिजली भी नहीं तैयार हो सकती है। स्थिति यह है कि कोयले की कमी से जूझ रहे बुंदेलखंड के दोनो पावर प्लांट बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

इसके लिए बाकी प्लांट में भी कोयले का स्टॉक कम होने लगा है। अगले दो दिन में पावर कॉर्पोरेशन ने कोयले की व्यवस्था नहीं की तो यूपी में भारी बिजली कटौती देखने को मिल सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *