कैम्प में सांसद पुत्र ने महिलाओं को निःशुल्क गैस चूल्हे किये वितरित

कैम्प में सांसद पुत्र ने महिलाओं को निःशुल्क गैस चूल्हे किये वितरित

सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के आली की चुंगी स्थित कार्यालय पर इण्डेन गैस एजेंसी द्वारा महिलाओं को निःशुल्क गैस चूल्हा वितरण के लिए आयोजित कैम्प का उद्घाटन सांसद पुत्र मोनिस रजा ने फीता काटकर किया। इस दौरान सांसद पुत्र मोनिस रजा व गैस एजेंसी के प्रबंधक मुनव्वर आजम ने जरूरतमंद महिलाओं को गैस चूल्हा वितरित किये। इस अवसर पर सांसद पुत्र मोनिस रजा ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ी मानवता है और हम सबको मानव सेवा में बढ-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान कार्यालय प्रभारी एवं बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव रिहान खान, मोहम्मद हमजा, अरशी हसन आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *