कैमिस्ट एसोसिएशन ने जिला परिषद के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में लिया प्रतिभाग

मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल)। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर योग साधना करने का अवसर प्राप्त हुआ। योग साधना मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को एक अलग पहचान मिली है। प्रधानमंत्री ने प्रतिवर्ष 2015 से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का शुभ अवसर प्रदान किया है। इसमें सभी बुजुर्ग,नौजवान,युवा,महिलाएं और विभिन्न देशों के लोगों ने प्रति भाग लिया, इस शुभ अवसर पर मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी राधा गोविंद मंदिर जिला परिषद मार्केट के प्रांगण में योग साधना करने का अवसर प्राप्त हुआ। जिसमें सभी पदाधिकारी गणों ने प्रति भाग लिया और योग गुरु मुकेश ढींगरा जी के सानिध्य में सभी केमिस्ट भाइयों ने योग लाभ कमाया। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान, चेयरमैन प्रमोद मित्तल, संरक्षक डॉ आर के गुप्ता, महामंत्री संजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश सोम, कोषाध्यक्ष सतीश तायल, सुबोध जैन, पंकज तनेजा, सुधीर त्यागी , मुकेश शर्मा, सचिन त्यागी, संदीप चौहान, सुधीर यादव, राजीव चौधरी, विवेक मित्तल, राजकुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *