केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री से की मांग, बिश्रोई गैंग शब्द के प्रयोग पर बिश्रोई समाज को है आपत्ति

गुडग़ांव। अखिल भारतीय बिश्रोई महासभा के संरक्षक कुलदीप
बिश्रोई ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को पत्र
लिखकर आग्रह किया है कि मीडिया संस्थानों द्वारा बिश्रोई गैंग का शब्द
इस्तेमाल करने पर संस्था को आपत्ति है। उनका कहना है कि आपराधिक वारदात
को लेकर बिश्रोई गैंग शब्द का प्रयोग समाचारों व सोशल मीडिया पर किया जा
रहा है जोकि समूचे बिश्रोई समाज के लिए घोर आपत्तिजनक व अपमान जनक है।
इसको लेकर बिश्रोई समाज में गहरा रोष है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि
अच्छे और बुरे व्यक्ति हर समुदाय में होते हैं। लेकिन इस प्रकार से पूरे
समुदाय के बारे में अपशब्द लिखना उचित नहीं है। इस सबको लेकर पहले भी
संस्था द्वारा मीडिया संस्थानों को चेताया गया था। उस समय कई बड़े मीडिया
ग्रुपों ने आश्वासन दिया था कि भविष्य में बिश्रोई गैंग शब्द का प्रयोग
नहीं किया जाएगा। लेकिन एक बार फिर से इस शब्द का प्रयोग बार-बार कर
समूचे बिश्रोई समाज का अपमान किया जा रहा है, जोकि सहनीय नहीं है।
उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री से आग्रह किया है कि मीडिया
संस्थानों को निर्देश दिया जाए कि भविष्य में बिश्रोई गैंग शब्द का
प्रयोग न किया जाए। बिश्रोई समाज की भावनाओं से खिलवाड़ किया जाए, इसे
समाज किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *