
गढीपुख्ता। क्षेत्र के गॉव मालैंडी में स्थित शिवम उत्तर माध्यमिक विद्यालय में यूपी बोर्ड हाई स्कूल का रिजल्ट आने पर स्कूल स्टाफ की ओर से मेधावी छात्रों को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। मेधावी छात्र में कुमारी तनिष्का ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। कुमारी रिया ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कुमारी वंशिका ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार ने प्रोत्साहन स्वरूप कुमारी तनिष्का जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹21 का नकद इनाम एवं मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वही स्कूल में ग्राम प्रधानपति उत्तम कुमार जाखड़ ने द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने पर छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार, ग्राम प्रधानपति उत्तम कुमार जाखड़ ने इनके उज्जवल भविष्य की मनोकामना की। इस दौरान विकेश कुमार, निशांत कुमार निहाल गिरी आदि स्टाफ मौजूद रहा।