किसान यूनियन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल)। सुजडू चुंगी मेरठ रोड पर आज किसान यूनियन के कार्यालय का उद्घाटन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित मलिक व मंडल अध्यक्ष महबूब अंसारी के कमलों द्वारा किया गया महबूब अंसारी ने कहा की किसान यूनियन सभी उत्पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी मुजफ्फरनगर में लंबे समय से एक ऐसे कार्यालय की जरूरत थी जहां लोगों की समस्याओं को सुनकर दूर किया जा सके. किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सावित मलिक ने अपने संबोधन मे कहा कि सभी लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाता है मजलूम और मजदूरों और किसानों की आवाज को जोरों शोरों से उठाया जाता है और उनको इंसाफ दिलाने का काम किसान यूनियन करती हैं मंडल अध्यक्ष महबूब अंसारी ने कहा कि . अपने देश के अस्तित्व के लिए काम करते हुए वर्तमान सरकार ने किसानों के लिए जो कठिन परिस्थितियाँ पैदा की हैं, वे बहुत मुश्किल है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जहां जरूरत पड़ेगी वहां किसान यूनियन हर समय तैयार मिलेगी इस अवसर पर उपस्थित रहे कारी शाहिद हुसैनी जिला मीडिया प्रभारी प्रधान मंडल उपाध्यक्ष, सादिक चौधरी मंडल सचिव, प्रीति ठाकुर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, इंतेज़ार अब्बासी शहर अध्यक्ष, शफीक अंसारी शहर उपाध्यक्ष, सरदारजी सोसोना, शाह वीज़ खान, इमरान शहर सचिव, हाजी इब्राहिम, मुहम्मद आसिफ अंसारी, मुफ्ती अब्दुल सत्तार और मुफ्ती अब्दुल सत्तार आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *