किसानों की आत्महत्या के कारणों का पता लगाना जरूरी

नयी दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को किसानों की आत्महत्या का मामला उठा और कहा गया कि यह गंभीर मुद्दा है और सरकार को इस मसले पर विशेष ध्यान देकर किसानों की आत्महत्या के कारणों का पता लगाना चाहिए।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) के सैयद इम्तियाज जलील ने शून्यकाल में यह मामला उठाया और कहा कि किसान आत्महत्या क्यों कर रहे हैं इस मामले को लेकर तत्काल गहन विचार विमर्श किए जाने की सख्त ज़रूर है।

उन्होंने कहा कि देश के हर कोने में आये दिन किसान आत्महत्या कर रहा है। महाराष्ट्र में इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। किसान ऐसा क्यों करते हैं,सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और किसानों की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

जमील ने कहा कि सरकार नाम बदलने की राजनीति में लगी हुई है। उनका कहना था कि शहरों के नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। औरंगाबाद का नाम बदलने से औरंगाबाद के लोगों को लाभ नहीं मिलेगा बल्कि उनकी क्या समस्याएं हैं इस पर सरकार को ध्यान देना होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *