कार शो रूम आग से एक दर्जन कारें जलकर खाक, ढाई करोड़ से अधिक का नुकसान

झुंझुनूं. शहर के रीको में एक कार शोरूम में आग लगने से एक दर्जन कारें जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक रूप से अनुमान है कि ढाई करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। गुरुवार रात ढाई बजे के करीब मरूधरा हुंडई शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। शोरूम में मौजूद गार्डों ने धूआं उठता देखा तो मैनेजर को सूचना दी। इसके बाद मालिक को सूचना दी गई। धीरे-धीरे आग विकराल ले लिया। मैनेजर मौके पर पहुंचे और रात ढाई बजे नगर परिषद में दमकल को सूचना दी गई। रीको में स्थित दमकल सेन्टर से दमकल कुछ ही देरी में मौके पर पहुंच गई। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और वह बढ़ती गई। इस पर मुकुंदगढ़ नगरपालिका से भी फायर बिग्रेड को बुलाया गया। रात ढाई बजे से लेकर शुक्रवार तड़के पांच बजे के करीब आग पर काबू पाया जा सका। मैनेजर ओम सिंह ने बताया कि करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। अभी पूरा अनुमान लगाना भी मुश्किल है। झुंझुनूं नगर परिषद झुंझुनूं, मुकुंदगढ़ व नवलगढ़ नगरपालिका से क्रमश: तीन, एक-एक फायर बिग्रेड ने कई चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया। शोरूम के शीशे तोडकऱ धूएं को बाहर निकाला गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *