‘काफिर अब तेरी गर्दन उतारी जाएगी’ नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर अब शिवसेना नेता को मिली धमकी

नागपुर। पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाली भाजपा से निष्कासित नूपुर शर्मा का समर्थन करना एक शिवसेना नेता को उस समय महंगा पड़ा जब उसे जान से मारने की धमकी मिली।  दरअसल, नूपुर शर्मा का समर्थन  करने पर नागपुर के एक शिवसेना नेता को धमकी दी गई है। शिवसेना के नेता लॉरेंस ग्रेगरी को भेजी गई धमकी भरी चिट्टी में लिखा है कि ‘काफिर अब तेरी गर्दन उतारी जाएगी।’

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर नूपुर शर्मा पहले से ही काफी विवादों में है पिछले महीनों राजस्थान में एक दर्जी कन्हैयालाल को भी  नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर दर्दनाक मौत दी गई थी।

बता दें कि  नूपुर शर्मा ने टेलीविजन में एक बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।  हालांकि इसके बाद  नूपुर शर्मा ने ये भी कहा था कि उनकी मंशा किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। विवाद बढ़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने भी नूपुर शर्मा को कड़ी फटकार लगाई थी।जिसके बाद उन्होंने कहा था कि पैगंबर मोहम्मद के बारे में उनकी टिप्पणी केवल ‘भगवान शिव का अपमान’ किए जाने की प्रतिक्रिया के रूप में आई थी। क्योंकि वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पाईं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *