कानपुर में झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

कानपुर में झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र के सुभानपुर गांव के पास रविवार को सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सुभानपुर गांव के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग पर सुबह ग्रामीणों ने झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर बिल्हौर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। उसने नारंगी रंग की टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में शव के पास से एक बैग, नए जूतों की जोड़ी और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। हालांकि कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके। युवक की जेब से केवल तंबाकू और गुटखा मिला है। बिल्हौर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *