कानपुर: महाराजपुर में 28-30 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, पहचान और मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

कानपुर: महाराजपुर में 28-30 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, पहचान और मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती का शव मिलने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवती की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष के बीच है। काफी प्रयास के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही उसकी शिनाख्त कराने में लगी है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आज पुलिस को युवती का शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद महिला कांस्टेबल से शव का निरीक्षण कराया गया। शुरुआती जांच में मृतका के शरीर पर चोट के निशान या किसी तरह के संदिग्ध चिन्ह नहीं पाए गए। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद शव का पंचायतनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान के लिए आसपास के थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती कौन थी? पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *