कानपुर देहात: कथित ‘बोतल बाबा’ गिरफ्तार, अनुष्ठान के नाम पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

कानपुर देहात: कथित ‘बोतल बाबा’ गिरफ्तार, अनुष्ठान के नाम पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

कानपुर देहात। कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने कथित बोतल बाबा को उसके साथ समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक महिला की ओर से बोतल बाबा पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। तहरीर मिलने पर पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई की गई है। औरैया जिले के थाना फफूंद की रहने वाली पीड़ित महिला ने बोतल बाबा पर गंभीर आरोप लगाए थे।

 

15 जून को महिला के दो देवर उस बहला फुसलाकर कानपुर देहात थाना के देवराहट अंतर्गत ‘चैन का पुरवा’ गांव में एक कथित बाबा हरिओम यादव के पास ले गए थे। अनुष्ठान कराने के नाम पर कथित बाबा हरिओम यादव ने महिला के साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के देवरों सहित कुल 5 आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुख्य आरोपी बाबा हरिओम यादव और उसके साथी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

 

​कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने बताया, “तहरीर के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुख्य आरोपी हरिओम यादव और उसके साथी दीपक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि औरैया जिले की रहने वाली एक महिला पर काले साया की आशंका पर उसके दो देवर उसे कानपुर देहात के ‘चैन का पुरवा’ गांव में एक बाबा हरिओम यादव के पास लाए थे। महिला की ओर से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया गया है। इस मामले में बाबा से पूछताछ की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *