कांधला में प्रशासन ने अवैध पटाखा फैक्ट्री पर की कार्रवाई फैक्ट्री सीज

कांधला में प्रशासन ने अवैध पटाखा फैक्ट्री पर की कार्रवाई फैक्ट्री सीज

कांंधला। कस्बे के कैराना मार्ग पर अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सीज कर दी है। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
कस्बे में अवैध व लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्रियों में कई बार हादसे हो चुके हैं। जिसमें दर्जनों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कस्बे के कैराना रोड पर पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस ले रखा था। पुलिस के अनुसार काफी समय पहले उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। आरोप है कि उसके बाद भी फैक्ट्री में पटाखे बनाए जा रहे थे। पता चलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह सहित अग्निशमन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों ने फैक्ट्री पर गहनता से कागजातों की जांच की। कागजों में पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त मिला। पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त मिलने पर फैक्ट्री संचालित होने पर प्रशासन ने फैक्ट्री में सभी सामग्री जब्त करते हुए पटाखा फैक्ट्री को सीज कर दी। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि पटाखा फैक्ट्री मानक के अनुरूप नहीं चल रही थी। फैक्ट्री को सीज कर दिया है। पटाखा फैक्ट्री मालिक नवनीत गोयल के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *