कांग्रेस में भगदड़ मची है और टूटन जारी है

कांग्रेस में भगदड़ मची है और टूटन जारी है

खण्डवा। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है और टूटन जारी है।
गृहमंत्री डॉ़ मिश्रा आज सुबह यहाँ पहुंचे और अधिकारियों के साथ जिले की कानून व्यवस्था पर चर्चा की। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा आज कांग्रेस की हालत देखकर यह गाना याद आता है “एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहाँ गिरा कोई वहाँ”। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते में कपिल सिब्बल, सुनील जाखड़ और हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को अलविदा कर दिया। कांग्रेस को भारत जोड़ो के बजाय, कांग्रेस जोड़ो रैली निकालना चाहिए, तो फायदा रहेगा।
उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में खण्डवा में कानून व्यवस्था के साथ ही, ट्रेफिक की समस्या और पुलिसकर्मियों के आवास एवं अन्य समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंनेे बताया कि पुलिस के हाऊसिंग क़्वार्टर के विषय में भी इसे नए बजट में जोड़ने के लिए बात हुई है। खण्डवा में बटालियन या पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के लिए भूमि आरक्षित कर ली गई है, जल्द ही इस दिशा में कार्य होगा।
इस बैठक के बाद डॉ़ मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि खरगोन के हुए दंगो के बाद प्रदेश में कही भी दंगे नहीं हुए है। कांग्रेस की भारत जोड़ो रैली को लेकर डॉ़ मिश्रा ने कटाक्ष किया कि उन्हें कांग्रेस जोड़ो रैली निकालनी चाहिये, जिसमें उनका फायदा है। कपिल सिब्बल, सुनील जाखड़, हार्दिक पटेल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है, एक हफ्ते में तीन बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर चले गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *