पुरकाजी में नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। बीएलओ सुपरवाइजर मुकेश कुमार ने बताया कि एसडीएम सदर परमानंद झा के आदेश पर पुरकाजी नगर के 15 वार्डों में 22 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। जो कस्बे में घर-घर मतदाताओं का सर्वे शुरू किया जा रहा है। वही घर घर जाकर मतदाता सूची बना रही नगर के वार्ड नंबर 7 की बीएलओ शिप्रा अग्रवाल ने बताया कि हम लोग घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। और जिन बच्चों की उम्र 18 वर्ष हो गई है उनकी नई वोट बनेगी।और मृतक मतदाताओं को चिह्नित कर उनके नाम काट दिए जाएंगे
