कसेरवा प्रधान ने मुज़फ्फरनगर वासियो का गर्व से सीना किया चौड़ा

मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। थाना शाहपुर क्षेत्र ग्राम कसेरवा के हाल युवा प्रधान चौधरी परवेज आलम ने आसाम के मुख्यमन्त्री डॉ0 हेमन्त कुमार बिश्वा को बाढ़ पीड़ितों के लिए अपनी दो वर्षों की सैलरी व अपने परिवार की गाढ़ी कमाई के दो लाख रुपये का चेक देकर मानवता की मिसाल पेश की है।
जी हां ग्राम कसेरवा के युवा ग्राम प्रधान सेवक के रूप में जाने जाने वाले मात्र 26 वर्षीय प्रधान चौधरी परवेज आलम जहाँ एक ओर अपने ग्राम कसेरवा की हर छोटी बड़ी जरूरत व समस्याओ के प्रति हमेशा सजग रहते है वही उनके व उनके परिवार के तमाम लोग जनमानस सेवा में निरन्तर सेवा देते दिखाई देते है। कहते है कि परिवार में रहन सहन व माहौल का बच्चो पर असर पड़ता है उसी के चलते परिवार व गांव कसेरवा की जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे ग्राम प्रधान सेवक चौधरी परवेज आलम ने आसाम के बाद पीड़ितों के लिए अपनी दो साल की सेलरी व परिवार की गाढ़ी कमाई दो लाख रुपये का चेक आसाम बाढ़ पीड़ितों के लिए चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड आसाम में देने का काम किया है। चौधरी परवेज आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि वह चार बार आसाम जा चुके है ओर वह आसाम के मुख्यमंत्री डॉ0 हेमन्त कुमार बिश्वा शर्मा जी से मिलते है जिसपर परिवारिक सम्बन्ध बने हुए है वही उन्होंने बताया कि आसाम के मुख्यमंत्री चाहे बाढ़ का मामला हो, चाहे विकास का मामला हो वह हर तरीके से नजर बनाए रहे है। उन्होंने बताया कि आसाम की जनता की सेवा के प्रति जिम्मेदारी से कार्य कर रहे है तथा 24 घंटे में मात्र 3 घंटे ही सो पाते है। उन्होंने आसाम प्रदेश में कानून व्यवस्था हो व सभी विभागीय व्यवस्था सुपर बनाई हुई है। परवेज आलम ने बताया कि आसाम के किसी भी थाने में चले जाओ वहाँ प्रत्येक व्यक्ति को एक कप्तान की तरह ही सम्मान दिया जाता है व एक रुपया भी रिश्वत नही लिया जाता ऐसा सुशासन केवल आसाम के मुख्यमंत्री डॉ0 हेमन्त कुमार बिश्वा के द्वारा ही बनाया गया है। परवेज आलम ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए उन्होंने अपनी दो वर्षों के सेलरी देकर अपने मानवधर्म का पालन किया है। वही आसाम के मुख्यमंत्री इस काम के लिए प्रशंसा करते हुए चौधरी परवेज आलम को सच्चे मुसलमान होने की बात कहते हुए साधुवाद दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *