मुजफ्फरनगर(काशिफ जमाल)। एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के ललित कला विभाग (BFA) द्वारा द्वितीय वार्षिक कला प्रदर्शनी को देखने के लिये शहर के अनेक कॉलेजों से कला शिक्षक एवं विद्यार्थियों के साथ-साथ अनेक शहरो से कला प्रेमी शिरकत कर रहे हैं। इसी कड़ी में मेरठ से आई फ्रीलांस कलाकार श्रीमति ममता दीक्षित ने कला प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ-साथ गणेश चतुर्थी के मौके पर विद्यार्थीयों को भगवान श्री गणेश की अनके सामग्रीयों जैसे मिट्टी, शिल्पकार व एमसील से मूर्तियां बनाकर मूर्ति शिल्प का डेमोस्ट्रेशन दिया और विद्यार्थियों द्वारा भी अपने साथ अनेक मूर्तियां बनवाई इस मौके पर श्रीमति अन्नु अग्रवाल धर्मपत्नी माननीय राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल, श्रीमति नीरू अग्रवाल एवं श्रीमति नीति अग्रवाल व आगन्तुक शिक्षकों में एस0डी0 पब्लिक स्कूल से डा0 कविता गुप्ता, श्रीमति सोनिया अग्रवाल, होली एन्जेल कान्वेंट स्कूल, मुजफ्फरनगर से श्रीमति निरूपम राजपूतं, दि एस0डी0 पब्लिक स्कूल से श्री शिवांशु कुमार अपने अपने विद्यार्थियों के साथ प्रदर्शनी में उपस्थित रहें।
तत्पश्चात कॉलेज प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल व डा0 सचिन गोयल ने सभी अतिथियों व अतिथि कलाकार श्रीमति ममता दीक्षित व बाहरी कॉलेजों से आये विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं भविष्य में भी महाविद्यालय द्वारा इस प्रकार के आयोजित कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
ललित कला विभागाध्यक्ष व प्रदर्शनी संयोजक डा0 अमित कुमार ने आगन्तुक अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रदर्शित कलाकृतियों से अवगत कराया एवं कलाकृतियों के निर्माण हेतु उपयोग होने वाली सामग्री की जानकारी दी।
प्रदर्शनी की सफलता में महाविद्यालय से डॉ० रवि अग्रवाल, डा0 सौरभ जैन, श्रीमति एकता मित्तल, श्रीमति नीतू गुप्ता और ललित कला विभाग से डा0 आशीष गर्ग, डा0 मंजरी वाजपेयी, श्री डालचन्द, श्रीमति अर्चना, श्रीमति शालिनी, अंकिता साहू, विशु मित्तल, विपाशा गर्ग, ज्योति, उर्वशी, देवेश गुप्ता एंव दीपक गर्ग आदि कर्मचारियों का सहयोग रहा।

