कर्नाटक विधान परिषद् सभापति बसवराज होरट्टी भाजपा में शामिल

कर्नाटक विधान परिषद् सभापति बसवराज होरट्टी भाजपा में शामिल

कर्नाटक विधान परिषद् सभापति बसवराज होरट्टी भाजपा में शामिल

बेंगलूरू। कर्नाटक विधान परिषद् सभापति बसवराज होरट्टी मंगलवार को जनता दल (सेक्युलर) को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
आज यहां बेंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल में कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होरट्टी भाजपा में शामिल हुए। अमित शाह ने कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने से अच्छा होगा।
इस अवसर पर होरट्टी ने कहा कि वह विधान परिषद् सभापति पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि जेडीएस के बारे में उनकी अच्छी राय है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की राय पर मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूँ।
इस अवसर मंत्री आर.अशोक ने कहा कि होरट्टी के भाजपा में शामिल होना आगामी चुनाव जीत का संकेत है। लोग चाह रहे है कर्नाटक में भी भाजपा की सरकार आये।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *