Posted incrime राज्य करीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करोड़ो का सोना जब्त, छह गिरफ्तार Posted by admin April 14, 2022No CommentsPosted incrime, राज्य मलप्पुरम। पुलिस ने बुधवार को बहरीन और शारजाह से करीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अलग-अलग उड़ानों में पहुंचे दो यात्रियों के पास से लगभग 1.56 करोड़ रुपये मूल्य का 1.750 किलोग्राम सोना जब्त किया। पुलिस ने पलक्कड़ जिले के मन्नारक्कड़ के विष्णुदास और कोझिकोड जिले के वडकारा के साजिथ को सोने के साथ हिरासत में लिया। वहीं पुलिस ने चार युवकों शबीन, शबीर, लतीफ और सलीम को भी हिरासत में लिया, जो वाहकों से कथित तस्करी का सोना लेने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। पुलिस ने गिरोह द्वारा इस्तेमाल की गई एक कार को भी जब्त कर लिया है। Post Views: 15 admin View All Posts Post navigation Previous Post सेना के हमले में 3 लोगों की मौतNext Postखेल ने ली चार मासूमों की जान,एक शव बरामद
पुलिस ने पलक्कड़ जिले के मन्नारक्कड़ के विष्णुदास और कोझिकोड जिले के वडकारा के साजिथ को सोने के साथ हिरासत में लिया। वहीं पुलिस ने चार युवकों शबीन, शबीर, लतीफ और सलीम को भी हिरासत में लिया, जो वाहकों से कथित तस्करी का सोना लेने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। पुलिस ने गिरोह द्वारा इस्तेमाल की गई एक कार को भी जब्त कर लिया है।