नई दिल्ली। करीना कपूर की हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई है l इस फिल्म के बॉयकाट की मांग सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से की जा रही है l इस बीच करीना कपूर ने लोगों से अपील की है कि वह इस फिल्म का बॉयकाट ना करें और सिनेमाघरों में फिल्म जाकर देखें।

करीना कपूर पर दर्शकों के प्रति अमर्यादित बयान देने का भी आरोप लगा था।
करीना कपूर पर इसके पहले दर्शकों के प्रति अमर्यादित बयान देने का भी आरोप लगा था l इसे लेकर भी उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था l लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के अलावा करीना कपूर की अहम भूमिका है l

अब करीना कपूर ने फिल्म को लेकर उठी बॉयकाट की मांग पर प्रतिक्रिया दी है l उन्होंने कहा है कि अच्छी फिल्म हर कीमत पर चल सकती है l उनसे आरजे सिद्धार्थ कनन ने पूछा है, ‘क्या वह पब्लिक को लाइटली ले रही है?’ इस पर करीना कपूर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कुछ लोग ही मुझे ट्रोल कर रहे हैं l बाकी मुझे लगता है फिल्म को बहुत अलग प्रकार का प्यार मिलेगा l कुछ लोग हैं सोशल मीडिया पर जो लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं और उनकी संख्या 1% के लगभग होगी लेकिन मुझे लगता है उन लोगों को इस फिल्म को बॉयकाट नहीं करना चाहिए l यह एक खूबसूरत फिल्म है l मैं चाहती हूं कि लोग मुझे और आमिर खान को पर्दे पर देखें l हमने इस फिल्म के लिए 3 वर्ष मेहनत की है l कृपया बॉयकाट ना क रेंl यह एक अच्छे सिनेमा को बॉयकाट करने की तरह है l हमने इस पर कड़ी मेहनत की है l इस पर ढाई सौ लोगों ने मेहनत की है।
लाल सिंह चड्ढा की बहुत ही खराब शुरुआत हुई है l फिल्म को लेकर कई जगह प्रदर्शन भी हुए हैं और शो रद्द करने की मांग की गई है l