कट्टर जेहादी मानसिकता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.नरेंद्र सिंह पवार

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। हिंदू जागरण मंच जिलाध्यक्ष नरेंद्र पवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल थाना छपार पहुंचा। जहां उन्होंने जिहादी मानसिकता वाले विधर्मी नौशाद के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की और इस प्रकरण में अब तक पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए थाना अध्यक्ष छपार को कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए जेहादी नौशाद समेत उसके सहयोगियों को तत्काल गिरफतार कर अवैध हथियारों को बरामद कर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करे अन्यथा हिन्दू जागरण मंच,हिन्दू संगठनों और हिन्दू समाज को साथ लेकर थाने पर प्रदर्शन कर थाने का घेराव करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। प्रतिनिधियों में नरेंद्र सिंह पवार,वैभव यादव, संजय सिंह पुंडीर,अंजेश गुर्जर, मनोज चौधरी,टीटू गुर्जर, राजू सैनी बालेंदर, प्रवीण गोयल,सिद्धार्थ गुप्ता, अंकित ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *