औरैया में सपा जिलाध्यक्ष का सरकार पर हमला, बोले—छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ

औरैया में सपा जिलाध्यक्ष का सरकार पर हमला, बोले—छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ

औरैया। उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने गुरुवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपनी गिरफ्तारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है तथा लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश का छात्र वर्ग आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर रहा है। इससे छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं और कई मामलों में उन्हें आत्मघाती कदम उठाने तक के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे समय में छात्रों की आवाज उठाने वाले विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अब सब कुछ देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *