औरैया में सड़क हादसा: बाइक फिसलने से मजदूर की मौत, दो साथी गंभीर घायल

औरैया में सड़क हादसा: बाइक फिसलने से मजदूर की मौत, दो साथी गंभीर घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के जिले में सोमवार रात एक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तीनों बाइक से काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल दो अन्य लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

फफूंद थाना क्षेत्र के सिंगलामऊ गांव निवासी 50 वर्षीय शिवकुमार मजदूरी और पुताई का काम करते थे। सोमवार रात वह अपने साथियों अमर सिंह और नगला पाठक निवासी रामू के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दिनभर काम करने के बाद तीनों गांव वापस जा रहे थे, तभी रास्ते में बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई और हादसा हो गया।

फफूंद थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि हादसे में शिवकुमार की मौत हो गई है, जबकि घायल दोनों व्यक्तियों का इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *