औरैया में बहन के घर आए युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

औरैया में बहन के घर आए युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

औरैया। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में थाना रसूलाबाद क्षेत्र निवासी युवक औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र निवासी अपनी बहन के घर आया था। यहां युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजन उसे 50 सैया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के अंतर्गत सेऊधुरऊ गांव निवासी मुंशीलाल का बेटा विकास (24) करीब 5 दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयालपुर निवासी अपनी बहन राधा पत्नी नरेंद्र राजपूत के घर आया था। बताया जा रहा है कि बीती रात विकास ने रोज की तरह परिजनों के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात किसी समय उसने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। गुरुवार की सुबह जब परिजनों ने उसे फंदे से लटकता देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बेहाल है।

कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे घटना की जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *