औरैया में दरोगा धर्मेंद्र शर्मा लाइन हाजिर, रिश्वत के आरोप वाला वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में

औरैया में दरोगा धर्मेंद्र शर्मा लाइन हाजिर, रिश्वत के आरोप वाला वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र की एनटीपीसी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा को विवेचना में लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। बुधवार को थाने के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें एक युवक ने दरोगा पर रिश्वत लेकर ट्रक छोड़ने का आरोप लगाया था।

धर्मेंद्र शर्मा की कार्यप्रणाली पहले भी सवालों के घेरे में रही थी। उन पर शिकायतकर्ताओं से ठीक से बात न करने के आरोप भी लगे थे। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार, दो अक्टूबर को चौकी प्रभारी ने बिना नंबर की एक स्कार्पियो पकड़ी थी। बताया गया कि वाहन सवार आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे, इसके बावजूद उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। इस मामले को लेकर अधिकारियों में नाराजगी थी।

वीडियो वायरल होने के बाद युवक का एक अन्य वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह माफी मांगता दिखाई दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि विवेचना में लापरवाही के कारण एनटीपीसी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा को लाइन हाजिर किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *