औरैया में कूड़ा डालने को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले; 8 घायल

औरैया में कूड़ा डालने को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले; 8 घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद थाना क्षेत्र के बनके पूर्वा गांव में शनिवार सुबह कूड़ा (घूरा) डालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही फफूंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दिबियापुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. अब्दुल करीम ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल सुनीता देवी और रवि की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए 100 शैय्या अस्पताल, चिचौली रेफर कर दिया गया।

प्रथम पक्ष के घायल बबलू ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया, जिससे सुनीता देवी, नितिन और रवि घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के लायक सिंह का कहना है कि उन पर दूसरे पक्ष ने हमला किया, जिसमें वह स्वयं, नवाब सिंह और शिवा सहित अन्य लोग घायल हुए हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कूड़ा डालने को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *