ऑस्ट्रेलिया में मंकीपॉक्स राष्ट्रीय महत्व की बीमारी घोषित

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया में गुरुवार को मंकीपॉक्स को राष्ट्रीय महत्व की संक्रामक बीमारी घोषित किया गया।
आस्ट्रेलियाई सरकार ने यह निर्णय विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मंकीपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के कुछ दिनों बाद लिया है।
इस निर्णय के तहत सरकार को वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रीय नीति बनानी होगी और सार्वजनिक जागरूकता अभियान चलाना होगा ।
इस देश में मंकीपॉक्स के 44 पुष्ट मामले सामने आए हैं, जिनमें से अधिकांश ऐसे लोग हैं जो हाल ही में विदेश से लौटे हैं।अधिकांश मामले 21 से 40 वर्ष की आयु के लोगों में थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पॉल केली ने कहा, “ मंकीपॉक्स कोविड-19 की तुलना में ‘बहुत कम हानिकारक‘ है।श्री केली ने कहा,“ मंकीपॉक्स कोराेना की तरह संक्रामक नहीं है और यह बहुत कम संचरित होता है।”
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा केंद्र को राज्यों और क्षेत्रों को उनके अधिकार क्षेत्र में इस बीमारी के प्रकोपों ​​​​का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने में सहायता करने के लिए राष्ट्रीय समन्वय प्रदान करने के लिए सक्रिय किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *