एसडी मार्किट एसोसिएशन द्वारा छबिल लगाकर ठंडा शरबत बाटा

मुजफ्फरनगर (काशिफ जमाल)। निर्जला एकादशी के अवसर पर गर्मी से राहत के लिए एसडी मार्किट एसोसिएशन ने मेन हद्य स्थल शिव चौक एसडी मार्किट के बाहर छबिल लगाकर ठंडा शरबत बांटा। एसोसिएशन के चैयरमैन अनिल नामदेव ने बताया कि भगवान लक्ष्मी नारायण को प्रसन्न करने के लिए ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाता है। भगवान का आशीर्वाद मिलने पर जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो जाता है। इस दिन भीषण गर्मी के बीच ठंडी चीजों का दान देने से भगवान लक्ष्मी नारायण प्रसन्न होते हैं। इसी क्रम में एसडी मार्किट एसोसिएशन द्वारा एसडी मार्किट पर ठंडे, मीठे शरबत का वितरण किया गया। संरक्षक राकेश कंसल ने बताया कि बढती गर्मी को देखते हुए राहगीरों को राहत दिलाने के लिए इस तरह का आयोजन किया गया और आगे भी किया जायेगा। शिव चौक पर एसोसिएशन द्वारा किये गये इस जनहित के कार्यक्रम की सभी ने जमकर प्रशंसा की। जिसमें चेयरमैन अनिल नामदेव, संरक्षक राकेश कंसल, योगेश सिंघल, श्याम जी जसूजा, रोकी, विजय तागरा, अचिन कंसल, अजय मदान, बोबी गोयल, नरेश कुमार नैसी आदि एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *