एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई भारी कटौती, जानें मुंबई से राजधानी दिल्ली तक क्या है नई कीमत

देश में आम जनता महंगाई से परेशान है। लगातार चीजों की कीमतें बढ़ रही हैं। सितंबर के पहले दिन राहत की खबर सामने आई है। आज से एलपीजी के दामों में भारी कटौती का ऐलान किया है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये तक की भारी कटौती की गई है। हालांकि ये कटौती सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर ही हुई है।

गौर हो कि देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने आज यानि 1 सितंबर को एलपीजी के नए रेट जारी किये हैं। जिसके अनुसार एलपीजी स‍िलेंडर के दाम 100 रुपये तक घटाए गए हैं। नए कीमतों में कटौती के बाद 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर मुंबई में 92.50 रुपये, राजधानी दिल्ली में दिल्ली में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये सस्ता हो गया है। लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के लिए 1936.50 के बजाय 1844 रुपये चुकाने पड़ेंगे। राजधानी दिल्ली में 1976.50 की बजाय 1885 रुपये देने पड़ेंगे। कोलकाता की बात की जाए तो यहां 2095.50 रुपये के बजाय 1995.50 रुपये चुकानें पड़ेंगे। चेन्नई में 2141 के बजाय 2045 रुपये देने पड़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 6 जुलाई के बाद से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वह अब भी उसी कीमत पर लोगों को मिलेगा। इंडेन सिलेंडर मुंबई में 1052 रुपये, दिल्ली में 1053 रुपये, चेन्नई में 1068 रुपये और कोलकाता में 1079 रुपये पर लोगों को मिल रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *