एमबीबीएस छात्रा ने हॉस्टल की छत से कूदकर की आत्महत्या

एमबीबीएस छात्रा ने हॉस्टल की छत से कूदकर की आत्महत्या

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से एमबीबीएस की एक छात्रा ने कूदकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार केरल निवासी मरियम मथाई भोपाल एम्स में एबीबीएस सेकंड ईयर की छात्रा थी। उसने दो दिन पूर्व गर्ल्स हॉस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *