मेरठ। नेशनल क्वालिटी ऑफ केयर नेटवर्क (एनक्यूओसीएन) की टीम ने डा. विक्रम दत्ता के नेतृत्व में जिला महिला अस्पताल में बनी मदर न्यू बोर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) और सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट(एसएनसीयू) वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर महिलाओं व बच्चों को दी जा रही सुविधाओं को चेक किया।दिल्ली से आयी टीम ने वहां पर दी जा रही सुविधा देखकर चिकित्सकों की पीठ थपथायी।
नेशनल क्वालिटी ऑफ केयर नेटवर्क की तीन सदस्यीय टीम डा. विक्रम दत्ता के नेतृत्व में जिला अस्पताल के एम एनसी यू और एसएनसीयू वार्ड में पहुंची। इस दौरान टीम के सदस्यों ने वहां का बारीकी से निरीक्षण करते हुए वार्ड में भर्ती महिलाओं से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। भर्ती महिलाओं ने कहा यहां पर प्राइवेट अस्पताल जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। टीम ने वहां लगे उपकरणों का भी निरीक्षण किया। दोनो वार्ड में मरीजों को दी जा रही सुविधाएं देखकर टीम के सदस्य काफी खुश हुए। उन्होंने जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. सुमन सिरोही की पीठ थपथपाई। इस मौके पर नेशनल हेल्थ मिशन की इलमा अजीम भी मौजूद रहीं।
