एआरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान, मचा हडकंप हेलमेट-सीट बैल्ट न लगाने, ट्रिपल राइडिंग करने वालों के चालान

शामली। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सोमवार को एआरटीओ द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हेलमेट न लगाने, ट्रिपल राइडिंग करने वाले तथा सीट बैल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। एआरटीओ की इस कार्रवाई से हडकंप मचा रहा।
जानकारी के अनुसार एआरटीओ विभाग द्वारा समय-समय पर सडक सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जाता है लेकिन इसके बावजूद भी वाहन चालक लापरवाही बरत रहे हैं। सोमवार को एआरटीओ मुंशीलाल ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। एसटी तिराहे पर बिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर जाने वाले वाहन चालकों को न केवल कडी फटकार लगायी गयी बल्कि उनके चालान भी काटे गए। इसके अलावा बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर भी जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ ने प्रेशर हार्न, पटाखा बाइकों के खिलाफ भी अभियान चलाते हुए कई बाइक सवारों के चालान काटे। एआरटीओ की इस कार्रवाई से हडकंप मचा रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *