एआईवीएफ ने मुजफ्फरनगर से निखिल गुप्ता बनाया गया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सह मीडिया प्रभारी

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व की संस्तुति उपरांत उत्तर प्रदेश में युवा प्रदेश पदाधिकारियों की समिति गठन किया गया। जिसमें मुजफ्फरनगर के निखिल गुप्ता को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है निखिल गुप्ता ने बताया कि आज जो दायित्व उनको सौपा गया है उसको वो पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहण करेंगे। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डाॅ गिरीश कुमार संधी पूर्व सांसद व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय सुधीर हलवासिया व युवा प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम अग्रवाल आदि शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व धन्यवाद दिया। संगठन में गौरव अग्रवाल उपाध्यक्ष गाजियाबाद, अभिषेक वर्मा उपाध्यक्ष हापुड, अभिषेक वर्मा उपाध्यक्ष रायबरेली, शशांक गुप्ता उपाध्यक्ष मेरठ, अजीत कसोधन उपाध्यक्ष बस्ती, राजीव गर्ग उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर, पवन वाष्र्णेव उपाध्यक्ष नोएडा, मुदित गुप्ता सचिव बिजनौर, पराग गुप्ता सचिव झांसी, शिवम गुप्ता सचिव देवरिय, आशुतोष अग्रहरि सचिव बनारस, डा वीरेन्द्र गुप्ता सचिव मऊ, सागर गुप्ता सचिव चन्दौसी, सत्यम गुप्ता सचिव लखनऊ, प्रिंस गुप्ता सचिव बिजनौर, यश कठेरिया सदस्य बहजोई, सौम्यराज गुप्ता सदस्य नोएडा, तनमय शंकर मीडिया प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश नोएडा, प्रखर वाष्र्णेय सह मीडिया प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश गाजियाबाद, निखिल गुप्ता सह मीडिया प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर को नियुक्त किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *