बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन उन हसीनाओं में से एक हैं, जिनकी सिर्फ अदाकारी ही नहीं बल्कि स्टाइलिंग सेंस भी बहुत कमाल है। हसीना अपने शानदार फैशन सेंस से हमेशा ही फैंस का दिल जीतती हुई नजर आती है। इस बाला की खास बात यह है कि वह अपने फैशन में एक्सपेरिमेंट करने में कभी पीछे नहीं रहती बल्कि इंप्रेस करने में एक कदम आगे ही रहती हैं। कृति अपनी लंबी हाइट के हिसाब से उन्ही कपड़ों का चुनाव करती हैं, जो उनकी बॉडी टाइप पर सूट करते हैं। यंग गर्ल्स भी इस अदाकारा के फैशन से आइडियाज ले सकती हैं, जिसमें उनकी बोल्डनेस और चार्म हमेशा दिखाई देता है। हाल ही में उनकी कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनका हॉट अवतार देख लोग उनसे निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं।

इस तस्वीर में कृति बॉडी हगिंग ड्रेस को पहने हुए दिख रही हैं, जिसमें दिए गए कट्स उनके लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा रहे थे। इस मल्टीकलर ड्रेस में हॉल्टर नेकलाइन दी गई थी और बिलो द बस्ट पोर्शन पर V कट दिया गया था। मिडरिफ एरिया पर आउटफिट में प्लीटेड डिटेलिंग दी गई थी, वहीं वेस्टलाइन पर फिर से कट डाला गया था। हसीना के इस आउटफिट में इस तरह के कट्स उन्हें सेक्सी लुक दे रहे थे। टाइट फिटिंग इस ड्रेस के साथ अदाकारा ने गोल्डन चंकी ब्रेसलेट्स पहने थे। मिनिमल मेकअप और हाई बन के साथ अपने लुक को राउंड-ऑफ किया था।


हसीना का यह अटायर स्विमसूट स्टाइल में था, जिसमें उनके लुक को हद से ज्यादा बोल्ड होने से बचाने के लिए थाई पोर्शन पर शीयर ब्लू फैब्रिक की बैक की जोड़ा गया था। फ्रंट पर इसमें थाई-हाई स्लिट भी दिया गया था, जो उनके स्मूद लेग्स हाईलाइट कर रहा था। वहीं फ्रंट से बस्ट एरिया पर की-होल डिटेल दी गई थी, जो उनके लुक को सेक्सी बना रहा था। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए प्वॉइंटेड ब्लू हील्स पहनी थी और हल्का मेकअप किया था।