उरई में तेज रफ्तार ट्रैक्टर खंती में पलटा, हादसे में चालक की मौत

उरई में तेज रफ्तार ट्रैक्टर खंती में पलटा, हादसे में चालक की मौत

उरई। उत्तर प्रदेश के उरई में एट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर शनिवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंती में पलट गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र यादव (२७) तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान सलाघाट-पिरौना मार्ग पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बनी गहरी खंती में जा पलटा। ट्रैक्टर के पलटते ही चालक गाड़ी के नीचे दब गया और उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आ गई। हादसे देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और तुरंत उरई स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद धर्मेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

एट कोतवाली प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *