उमरिया में सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत

उमरिया में सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मानपुर थाना क्षेत्र के समीप बाँधवगढ़ टाइगर रिसर्व के निजी रिसोर्ट में कार्यरत कर्मचारी सोनेलाल यादव सुबह बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी ट्रक से टकरा गया इस जोरदार भिड़ंत में उसकी मौत हो गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं।
पुलिस घटनास्थल पंहुची और 108 एम्बुलेंस की मदद से शव मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रक को पुलिस ने जप्त कर के थाना ले जाया गया है ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *